नई दिल्ली/हैदराबाद : प्रमुख समाज सेवी और साहित्यकार प्रभा किरन दिवाकर को किसान कल्याण संघ की राष्ट्रीय महिला सचिव नियुक्त गया है। संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं सह प्रवक्ता राजू दिवाकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रभा की सेवाओं और किसानों के कल्याण के प्रति उनकी लगन को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। राजू दिवाकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रभा के नेतृत्व में देश के किसानों की समस्या और कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करेगी।

यह भी पढ़ें-
इसी क्रम में प्रभा किरन दिवाकर ने किसान कल्याण संघ की राष्ट्रीय महिला सचिव नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने किसान कल्याण संघ की राष्ट्रीय महिला सचिव नियुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. मौर्य, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष व एडवोकेट यमुना सिरमौर और राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजू दिवाकर के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर प्रभा किरन ने आश्वासन दिया है कि वह संघ गरिमा और प्रतिष्ठा को बनाई रखेगी और ईमानदारी और कड़ी मेहनत से देश के किसानों की आवाज उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसके लिए कड़ी मेहनत से खरी उतरेगी।
