हैदराबाद: जूबली हिल्स थाने के सीआई श्रीनिवासुलु रेड्डी को सस्पेंड करते हुए हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने आदेश जारी किए हैं। शिकायत लेकर आई एक महिला को विश्वास में लेकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला आंतरिक जांच में साबित होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जांच में यह भी पाया गया कि सीआई ने महिला के निजी वीडियो का गलत इस्तेमाल करके उससे पैसे वसूले थे। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ समय तक सीआई श्रीनिवासुलु रेड्डी और पीड़ित महिला एक ही घर में रह रहे थे। बाद में उस महिला से पीछा छुड़ाने के लिए सीआई ने कई कोशिशें की थी।
यह भी पढ़ें-
सीआई श्रीनिवासुलु रेड्डी पर बड़े स्तर पर आरोप लगने के बाद विभागीय कार्रवाई के तहत उन्हें ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की पूरी जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
