हैदराबाद: ग्लास्गो में हो रहे कॉमनवेल्थ 2026 खेलों में भारतीय एथलीटों का पदकों का सिलसिला जारी है। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों की जीत को आगे बढ़ा रहे भारतीय खिलाड़ियों ने ताजा तौर पर अपने खाते में 1 स्वर्ण पदक के साथ 2 रजत पदक भी जोड़े हैं। विभिन्न वर्गों में प्रतिस्पर्धा करने वाले एथलीटों ने विरोधियों को कड़ी टक्कर देते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ अब तक कुल 10 मेडल जीतकर चमक दिखाया है।
खास तौर पर पैरा शॉट पुट F57 वर्ग में भारत की स्टार एथलीट शर्मिला धनकर ने अपनी शक्ति और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं पुरुषों के हाईजंप वर्ग में सर्वेश कुशवारे ने शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ सर्वेश कॉमनवेल्थ खेलों के इतिहास में हाईजंप वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए और अपना नाम खेल रिकॉर्ड में स्वर्ण अक्षरों से दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें-
इनके अलावा वेटलिफ्टिंग के 79 किलो वर्ग में पल्लूरी अजय बाबू ने रजत पदक जीता। उन्होंने बारबेल को आसानी से उठाते हुए क्लीन एंड जर्क और स्नैच दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। एक ही दिन में पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक एंड फील्ड और वेटलिफ्टिंग वर्गों में लगातार पदक आने से भारतीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। वहीं अब तक भारत के 10 पदकों के साथ वह मेडल्स लिस्ट टेबल में 8वें स्थान पर है।
