बड़ा शोक: कार्तिक दीपोत्सव में भाग लेने गये तिरुमला तिरुपति देवस्थान के ओएसडी डॉलर शेषाद्री का निधन

अमरावती: तिरुमला तिरुपति देवस्थान (टीटीडी) के ओएसडी डॉलर शेषाद्री (75) का निधन हो गया। सोमवार को अलसुबह विशाखापट्टणम में आयोजित कार्तिक दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गये थे। इसी क्रम में शेषाद्री को दिल का दौरा पड़ा। यह देख उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच करने वाले डॉक्टरों ने डॉलर शेषाद्री को मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले भी शेषाद्री को दो-तीन बार इसी तरह दिल का दौरा पड़ा था। तब तिरुपति के स्विम्स में उनका इलाज किया गया। इसके बाद अच्छी चिकित्सा के लिए हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ले गये। वहां पर वह ठीक हो गये। ताजा एक बार फिर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

आपको बता दें कि शेषाद्री साल 1978 से भगवाल बालाजी की सेवा में लगे हैं। साल 2007 में सेवानिवृत्त हो गये। मगर उनकी अपार सेवा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें टीटीडी का ओएसडी नियुक्त किया। इसके चलते सेवानिृत्त के बाद भी वे भगवान बालाजी की सेवा में लगे रहे। उनके खिलाफ अनेक आरोप भी लगे है। शेषाद्री के निधन पर अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X