केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग और तेज, तेलंगाना में 24 जुलाई को शैक्षणिक संस्थान बंद

हैदराबाद : छात्र संगठनों के संयुक्त मंच ने NEET परीक्षाओं के आयोजन में लगातार विफलताएं, पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था में बने संकट के विरोध में इस महीने की 24 तारीख को राज्यभर में शैक्षणिक संस्थानों का बंद रखने का आह्वान किया है। बुधवार को हैदराबाद में SFI, AISF, NSUI, PDSU, AIFDS, AISB, AIPSU सहित अन्य संगठनों के नेताओं ने बंद का पोस्टर जारी किया। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करने के लिए बंद की घोषणा की है।

Also Read-

इस अवसर पर छात्र नेताओं ने मांग की कि लगातार पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा आयोजन में पूरी तरह विफल हुई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग किया जाए और शिक्षा व्यवस्था की स्वायत्तता को नुकसान पहुंचाने वाले VBSa बिल को तुरंत वापस लिया जाए। इस बैठक में टी. नागराजू (SFI), के. मणिकंठ रेड्डी, पुट्टा लक्ष्मण (AISF), वेंकट स्वामी (NSUI), पल्ले मुरली (AIFDS) ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X