नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में फैली अनियमितताओं के विरोध में प्रमुख पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक द्वारा शुरू की गई आमरण अनशन को पुलिस की ओर स जबरन तोड़े जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि सोनम वांगचुक का अनशन तोड़ने से हमारा आंदोलन नहीं रुकेगा। साथ ही स्पष्ट किया कि हम सोनम की जगह यहीं रहेंगे और यहीं से अपना संघर्ष जारी रखेंगे। पहले बताई गई तरह 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ कार्यक्रम भी हम करके रहेंगे।

इस मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक का अनशन तोड़ देने से हमारा आंदोलन रुक जाएगा, ऐसा सोचना उनकी गलती है। अभी तक हमने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी, लेकिन हमारे शांतिपूर्ण अनशन को तोड़ने के बाद अब हम प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

दीपके ने आगे कहा कि हम यहीं रहेंगे। सोनम की जगह अनशन को पहले की तरह जारी रखेंगे। 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ कार्यक्रम को सफल बनाकर रहेंगे। उन्होंने समर्थकों से कहा कि कोई भी पीछे न हटे और बड़ी संख्या में जंतर मंतर पहुंचे।
Also Read-
अभिजीत दीपके ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस ने सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से जबरदस्ती घसीटकर ले गई। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे सीजेपी समर्थकों के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने हमारा शांतिपूर्ण अनशन तोड़कर बहुत बड़ी गलती की है। हमें जितना दबाने की कोशिश की जाएगी, हमारा आंदोलन उससे दोगुनी गति से और दृढ़ होता जाएगा।
