इंडोनेशिया के जावा समंदर में डूबा जहाज, सवार थे 240 यात्री, बताई गई यह वजह

हैदराबाद: इंडोनेशिया के जावा समुद्र में यात्रियों के साथ जा रहा एक जहाज अचानक लापता हो गया। पूर्वी जावा के सुराबाया से दक्षिण कालिमंतन क्षेत्र के बंजरमासिन के लिए यात्रियों के साथ रवाना हुआ Virgo Transport 8 जहाज यात्रा के दौरान अचानक सिग्नल खो बैठा और कम्युनिकेशन कट गया। अधिकारियों ने बताया कि इस जहाज में लगभग 240 यात्री सवार थे।

पता चला है कि पूर्वी जावा प्रांत से रवाना हुए इस जहाज को रास्ते में खराब मौसम का सामना करना पड़ा। बंजरमासिन के मुख्य केंद्र से लगभग 148 किमी दूर जावा समुद्र में होने के दौरान जहाज से संपर्क पूरी तरह टूट गया। इस अप्रत्याशित घटना से सतर्क हुए इंडोनेशिया के रेस्क्यू अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

Also Read-

जहाज के लापता होने की सूचना मिलते ही सर्च एंड रेस्क्यू अधिकारियों ने राहत कार्य तेज कर दिए। बंजरमासिन के त्रिशक्ति पोर्ट को केंद्र बनाकर विशेष ऑपरेशन रूम स्थापित कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक समुद्र में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत लगभग 102 लोगों को बचाया गया है। लापता बाकी यात्रियों के लिए नेवी, रेस्क्यू बोटों और विशेष टीमों के साथ तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X