हैदराबाद : कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में 19 जुलाई को क्लब की 408वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन मध्याह्न 12.30 बजे से किया जाएगा। क्लब के पदाधिकारियों ने यह जानकरी दी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में चंदन सिंह (सुप्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार, बिहार) अपने काव्य संसार पर बात करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता अवधेश कुमार सिन्हा (संगोष्ठी सत्र संयोजक) करेंगे। विषय प्रवेश प्रवीण प्रणव करेंगे।
यह भी पढ़ें-
दूसरे सत्र में कविगण अपनी रचना का पाठ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन मीना मुथा करेंगी। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण प्रणव एवं मीना मुथा होगें। उन्होंने आप सभी से हार्दिक अनुरोध किया है कि इस मासिक गोष्ठी में अपनी उपस्थिति प्रदान कर सफल बनायें। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए कृपया यहां दिए गए लिंक- https://meet.google.com/ekj-uxat-vxt का प्रयोग करें।
