हैदराबाद: तेलंगाना के जगित्याल जिले में हड़कंप मचाने वाले नाबालिग लड़की गैंगरेप मामले में कोर्ट ने सनसनीखेज फैसला सुनाया है। साल 2020 में मेटपल्ली थाना क्षेत्र में हुई घटना पर 15 जुलाई को कोर्ट ने फैसला सुनाया। इस केस में पांचों आरोपियों को दोषी पाते हुए फास्ट ट्रैक स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।
इसके साथ ही कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और पीड़ित नाबालिग लड़की को 12 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। पुलिस और प्रॉसिक्यूशन ने पुख्ता सबूतों के साथ केस साबित किया, जिसके बाद प्रिंसिपल जिला सेशन जज रत्न पद्मावती ने अहम फैसला सुनाया।
Also Read-
गौरतलब है कि हाल ही में शाहाबाद में पोक्सो केस का आरोपी जमानत पर आकर छह लोगों की बेहरमी से हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर लेने की घटना से हड़कंप मच गया था। ऐसे में जगित्याल पोक्सो केस का फैसला काफी अहम हो गया है। लोग मांग कर रहे हैं कि पोक्सो केस के आरोपियों को जमानत न दी जाए और जल्द से जल्द केस साबित कर सजा सुनाई जाए।
