हैदराबाद: क्रिकेट प्रेमी जिस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह भारत बनाम इंग्लैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार से शुरू हो रही है। इंग्लैंड के बर्मिंघम के एडजबेस्टन स्टेडियम में होने वाले इस पहले वनडे मैच के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वापसी कर रहे हैं।
हाल ही में खत्म हुए टी-20 दौरे में कड़ी आलोचनाओं का सामना करने वाली भारत इस सीरीज के जरिए फिर से जीत की राह पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Also Read-
वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड ने इस वनडे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर जैकब बेथेल को बेन डकेट के साथ ओपनर के रूप में उतारना खास बात है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस मैच के साथ अपना 200वां वनडे खेलेंगे।

पहले वनडे के बाद बाकी के दो वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जाएंगे। दोपहर 1 बजे मैच आरंभ होगा और रात बजे तक जारी रहेगा। इस मैच का सीधा प्रसारण जिओ स्पोर्ट पर किया जाएगा।
