पतियों सावधान! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की नसों में हार्पिक और नींद की गोलियां इंजेक्ट करके मार डाला

निजामाबाद (तेलंगाना): देश में पत्नी के हाथों में पतियों की हत्या करने का सिलसिला जारी है। इन सब हत्याओं का कारण अवैध संबंध रहा है। इसी क्रम तेलंगाना में एक महिला ने अपने विवाहेतर संबंध में आड़े आ रहे पति की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी ने टॉयलेट साफ करने वाले हार्पिक और नींद की गोलियों के लिक्विड को सिरिंज की मदद से पति की नसों में इंजेक्ट करके मार डाला। देर से सामने आई यह मामला निजामाबाद जिले के मोपाल मंडल के न्यालकल गांव में प्रकाश में आई है। मृतक की मां श्यामला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की जांच में अहम बातें सामने आईं।

सोमवार को निजामाबाद साउथ सीआई सुरेश कुमार ने मीडिया को बताया कि न्यालकल गांव निवासी दायिनी प्रशांत (35) रोजी-रोटी के लिए 3 साल पहले दुबई चला गया था। उसके दुबई जाने के बाद पत्नी संध्या की निजामाबाद के इंद्रापुर कॉलोनी के अनिल से पहचान हुई। यह पहचान आगे चलकर विवाहेतर संबंध में बदल गई। 3 साल बाद प्रशांत पिछले महीने 27 तारीख को दुबई से घर वापस आया। इसके बाद संध्या को लगा कि पति प्रशांत उसके विवाहेतर संबंध में रुकावट बनेगा। इसलिए उसने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

आरोपी खूनी पत्नी

पति को मारने के लिए संध्या ने न्यालकल में अपने घर के पास रहने वाले वेंकटसाई उर्फ बंटी (24) नामक युवक की मदद मांगी। पिछले महीने 29 तारीख को वेंकटसाई शराब की बोतल लेकर प्रशांत के घर गया। छत पर दोनों शराब पी रहे थे, तभी बंटी को संध्या का फोन आया और उसने कहा कि अपने पति को खूब शराब पिलाओ। यह ऑडियो क्लिप वायरल हो गई। संध्या के कहने पर बंटी ने प्रशांत को बहुत ज्यादा शराब पिलाकर उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। हालांकि, प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद संध्या वहां पहुंची और पड़ोसियों को यकीन दिलाया कि वह गलती से छत से गिर गया है। फिर प्रशांत को निजामाबाद जीजीएच में भर्ती किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। इलाज के बाद उसी दिन रात को पति को घर ले आई।

यह भी पढ़ें-

पति प्रशांत को अस्पताल से घर लाने के बाद संध्या ने अपने प्रेमी अनिल को फोन करके न्यालकल में मौजूद घर पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर हार्पिक और नींद की गोलियों को पीसकर पानी में मिलाया और उस लिक्विड को सिरिंज की मदद से प्रशांत की नसों में इंजेक्ट करके उसे मार डाला। इसके बाद प्रशांत की मौत की खबर संध्या ने निजामाबाद में रहने वाली उसकी मां श्यामला को दी। हालांकि, उसका बेटा दुबई से वापस आना, छत से नीचे गिरना, अस्पताल ले जाना और फिर उसकी मौत होने तक इनमें से किसी भी बात की जानकारी मां को नहीं थी।

इसलिए बहू संध्या के व्यवहार पर शक होने पर श्यामला ने बेटे की मौत के बारे में पुलिस को शिकायत की। मामला दर्ज कर पुलिस ने संध्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो असलियत सामने आई। उसने पूछताछ में कबूल किया कि अनिल और बंटी के साथ मिलकर उसने ही पति प्रशांत की हत्या की है। इसके बाद अनिल और बंटी को गिरफ्तार कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X