योग भारत की एक अनुपम व सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. एसवीएस नारायण मूर्ति

हैदराबाद : मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि), रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत मिनी रत्न श्रेणी-I रक्षा सार्वजनिक उपक्रम ने 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया। उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन करके कर्मचारियों में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को बढ़ावा दिया गया। ये आयोजन इस वर्ष के विषय “लंबी आयु के लिए योग” के अनुरूप किए गए।

मिधानि में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का शुभारंभ 17 जून 2026 को “कार्यालय में योग – कार्यस्थल पर स्वास्थ्य का समावेश” शीर्षक से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसे प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, चिकित्सक, अंतरराष्ट्रीय योग साधिका और पूर्व मिस अर्थ इंडिया डॉ. तेजस्विनी मोनोग्ना द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य, भावनात्मक स्थिरता, एकाग्रता, तनाव प्रबंधन और उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कुछ मिनट योग करने से कार्यक्षमता, सकारात्मकता और जीवन संतुलन में उल्लेखनीय सुधार होता है।

अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एस.वी.एस. नारायण मूर्ति ने सभा को अपने संबोधन के दौरान कहा कि योग भारत की एक अनुपम व सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने भगवद्गीता (अध्याय 7, श्लोक 4) उद्धृत किया:
“भूमिरापोऽनलो वायुः खं मनो बुद्धिरेव च; अहंकार इतीयं मे भिन्ना प्रकृतिरष्टधा।”
और उसके व्याख्या करते हुए कहा कि प्रकृति के आठ तत्व — पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, मन, बुद्धि और अहंकार — मानव अस्तित्व की नींव हैं। योग इन तत्वों में सामंजस्य स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि आज की तेज़ तर्रार तकनीकी दुनिया में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। स्वस्थ कार्यबल संगठनात्मक उत्कृष्टता, नवाचार और सतत विकास की नींव है। उन्होंने कर्मचारियों को योग को केवल व्यायाम न मानकर जीवनशैली के रूप में अपनाने का आग्रह किया।

Also Read-

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय प्रमाणित योग प्रशिक्षिका श्रीमती ऋतिका गुप्ता और सह प्रशिक्षक राजीव कुमार ने कर्मचारियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान और विश्राम अभ्यास कराए। इस अवसर पर निदेशक (उत्पादन एवं विपणन) पी. बाबू ने कहा कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही संगठनात्मक सफलता, पारिवारिक कल्याण और राष्ट्रीय विकास की नींव है। उन्होंने जोर दिया कि स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार, स्वस्थ संगठन और अंततः स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

मिधानि के कर्मचारियों ने “Promise of Yoga365” पहल के अंतर्गत आयुष मंत्रालय और Habuild द्वारा आयोजित गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड योग कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होकर यूट्यूब पर लाइव योग स्ट्रीम के सर्वाधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाने में योगदान दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की गतिविधियों में वरिष्ठ अधिकारियों, कार्यपालकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों द्वारा नियमित योग अभ्यास जारी रखने और परिवार व समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X