भारत बनाम अफगानिस्तान के साथ तीसरा वनडे आज, सीरीज क्लीन स्वीप और इन खिलाड़ियों पर प्रशंसकों की नजर

चेन्नई: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया की नजर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज क्लीन स्वीप पर है। इस क्रम में शनिवार को होने वाले इस मुकाबले में जीत का लक्ष्य रखा है। हालांकि ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की बल्लेबाजी फॉर्म पर सबकी नजर है।

वनडे टीम में राहुल की जगह को खतरा न होने के बावजूद, पहले से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले टॉप ऑर्डर में अपनी जगह पक्की करने के लिए जायसवाल को बड़ी पारी खेलनी होगी। जायसवाल के लिए कप्तान शुभमन गिल ने ओपनिंग की जगह छोड़कर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है। हालांकि कोहली के आने पर गिल फिर से ओपनर के रूप में उतरेंगे। इशान और श्रेयस के चार-पांच नंबर पर सेट हो जाने से जायसवाल के मौके और कम हो जाएंगे।

राहुल की स्थिति और भी अलग है। श्रेयस की वापसी से राहुल को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ रही है। इस स्थान पर उनका बल्लेबाजी रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। इसे सुधारने की जिम्मेदारी उन पर है। पेसर हर्षित राणा की वापसी होने वाली है। अर्शदीप की जगह उनके टीम में आने की संभावना है। नीतीश रेड्डी के चोटिल होने के कारण उपलब्ध न होने से राणा को बल्लेबाजी की जिम्मेदारी भी उठानी होगी।

यह भी पढ़ें-

मैनेजमेंट पेसर गुरनूर बराड़ को कुछ और मैचों में परखना चाहता है। वहीं दूसरी ओर इस दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज में पूरी तरह नाकाम रही अफगानिस्तान की टीम आखिरी मैच में कम से कम कड़ी टक्कर देकर सम्मानजनक तरीके से सीरीज खत्म करना चाहती है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छी पहचान रखने वाले अफगानिस्तान के खिलाड़ी इस सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। कम से कम आखिरी वनडे में बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में दम दिखाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। दोपहर 1.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर इस मैच का सीधाप्रसारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X