संवाद, समर्पण और संकल्प का संगम के साथ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, इस मुद्दे पर दिया बल

नई दिल्ली : ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्त भविष्य, संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्रव्यापी संवाद की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करती ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की द्विदिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय, विश्वास नगर, राम गली, शाहदरा में अत्यंत गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन एसोसिएशन के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणादायी छत्रछाया में हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न सुदूरवर्ती राज्यों से पधारे प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश संयोजकों, प्रदेश सहसंयोजकों तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने संगठन की राष्ट्रीय व्यापकता और एकजुटता का प्रभावशाली परिचय दिया।

विचार-विमर्श के दौरान संगठन की भावी रणनीतियों, ग्रामीण पत्रकारों के हितों, संगठन विस्तार, संवाद सुदृढ़ीकरण तथा पत्रकारिता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और ग्रामीण पत्रकारों की आवाज को और अधिक प्रभावी बनाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। बैठक के दौरान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन ने देशभर से पधारे सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का हृदयस्पर्शी स्वागत करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने संगठन की एकता, सक्रियता और निरंतर विस्तार को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी से समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का मूल मंत्र “संवाद, संपर्क और संघर्ष” ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आने वाले समय में पत्रकारों के हितों की सबसे सशक्त आवाज बनकर उभरेगा। बैठक का संचालन एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश सक्सेना ने किया। यह बैठक केवल एक संगठनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि ग्रामीण पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य, आपसी विश्वास, सामूहिक संकल्प और राष्ट्रीय एकात्मता का प्रेरणादायी उत्सव बनकर स्मरणीय रही।

यह भी पढ़ें-

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर, तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष एफ एम सलीम, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हितेश जिंदल, बिहार व पश्चिम बंगाल प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी, हरियाणा व उत्तराखंड प्रभारी डॉ नरेश पाल सिंह, राजस्थान के सह प्रभारी श्याम सुंदर पाराशर, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य विकास दत्त मिश्रा, सह प्रभारी इन्द्र कुमार पांचाल दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील द्विवेदी, दिल्ली प्रदेश महासचिव सौरभ जैन, उत्तराखंड के महासचिव सचिन उर्फ टीटू, आरजू सेठ, भानु देव अग्निहोत्री, सौरभ सिंह, संत कुमार भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X