ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए अहम फैसले, तेलंगाना से एफएम सलीम ने लिया हिस्सा

दिल्ली : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई। पहले सत्र में राज्यों के विस्तार कार्य की चर्चा हुई। सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के ओजस्वी भाषण से हुई और समापन महासचिव प्रवीण चौहान के भाषण से हुआ।

बैठक में प्रस्तावित राष्ट्रीय विस्तार के संदर्भ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी ने विस्तार से सदस्यता के सन्दर्भ में प्रकाश डाला। अनेक प्रदेशों से आए प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सहप्रभारी सहित अनेक पत्रकार पदाधिकारियों ने तीन माह में जिला इकाईयां गठित करने का आश्वासन दिया। प्रदेश में सरकार की मान्यता व सुविधाओं के साथ-साथ पत्रकार उत्पीड़न के बारे में चर्चा हुई।

बैठक में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर, तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष एफ एम सलीम, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हितेश जिंदल, बिहार व पश्चिम बंगाल प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी, हरियाणा व उत्तराखंड प्रभारी डॉ नरेश पाल सिंह, राजस्थान के सह प्रभारी श्याम सुंदर पाराशर, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य विकास दत्त मिश्रा, सह प्रभारी इन्द्र कुमार पांचाल दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील द्विवेदी, दिल्ली प्रदेश महासचिव सौरभ जैन, उत्तराखंड के महासचिव सचिन उर्फ टीटू, आरजू सेठ, भानु देव अग्निहोत्री, सौरभ सिंह, संत कुमार भारद्वाज आदिने विचार रखे। सम्वाद, सम्पर्क और संघर्ष के नारे को जय ग्रा प ए के साथ लगाने को सिद्धांत मान काम करने पर बल दिया।

Also Read-

सत्र की शुरुआत संत कुमार जिला नजर के सम्पादक के स्वागत गीत एवम् अतुल कपूर की सरस्वती और व्यास वंदना के साथ हुई। इसके बाद दिल्ली प्रदेश समिति ने मौजूद लोगों का अंग वस्त्र दिल्ली इकाई ने पहना कर स्वागत किया व डायरी भेट की। संचालन नरेश कुमार सक्सेना ने किया। कार्यक्रम के अंत में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X