चेन्नई: तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। सीपीआई, सीपीएम और वीसीके पार्टियों ने टीवीके पार्टी को समर्थन करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही विजय की टीवीके पार्टी को सपोर्ट करने का ऐलान कर चुकी है। सीपीआई ने भी आधिकारिक रूप से पत्र जारी कर टीवीके पार्टी को समर्थन करने की बात कही है।
टीवीके को कांग्रेस पार्टी के पांच विधायक का समर्थन है। अब लेफ्ट पार्टियों के साथ वीसीके ने भी समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही, विजय की पार्टी तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए ज़रूरी मैजिक फिगर तक पहुंच गई है। समाचार है कि पांच विधायक वाले कांग्रेस को दो, दो विधायक वाले सीपीआई, सीपीआई और वीसीके को एक-एक मंत्री पद दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
टीवीके के पास 107 विधायक है। अब कांग्रेस के 5, सीपीआई के 2, सीपीएम के 2, वीसीके के 2, कुल 118 विधायक होने के साथ ही विजय का सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। टीवीके चीफ विजय शुक्रवार शाम को राज्यपाल से मिलकर संख्या बल की सूची देने का फैसला किया है, ताकि उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया जा सके। गौरतलब है कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विजय तमिलनाडु के राज्यपाल आर्लेकर से मिलना यह तीसरी बार हैं।
