नोट- प्यारे छात्रों, ध्यान रहे परीक्षा परिणाम जिंदगी का हिस्सा नहीं है और नहीं होती है। परीक्षा परिणाम एक प्रक्रिया है। जिस तरह से खेल में हार जीत का फैसला होता है, उसी तरह यह भी एक प्रक्रिया के तहत हो जाता है। जो अच्छा खेलता है वह जीतता है। इसका मतलब है यह नहीं है कि हार चुके खिलाड़ी अच्छे नहीं है। हार से भी बहुत कुछ सीखा जाता है। इसीलिए अनुत्तीर्ण छात्रों से ‘तेलंगाना समाचार’ प्रार्थना करता है कि वे आत्महत्या जैसे गलत कदम न उठाये। क्योंकि आपके मां-बाप ने आपको बहुत लाड़-प्यार से पाल पोसकर बड़ा किया है। आप पर उनकी बहुत सी उम्मीदें है। एक बार परिवार के बारे में सोचिए। परीक्षा बार-बार दी जा सकती है। लेकिन जिंदगी कभी भी लौटकर नहीं आती है।
हैदराबाद : तेलंगाना 10 वीं (SSC) परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित किये जाएंगे। सरकार के सलाहकार के. केशव राव दोपहर 2 बजे सरकारी परीक्षाओं के निदेशक कार्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे।
यह परिक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- results.bsetelangana.org, results.bse.telangana.gov.in, bse.telangana.gov.in और school.edu.telangana.gov.in पर उपलब्ध किये जाएंगे। TS SSC 2026 की अंक तालिका देखने और डाउनलोड करने के लिए MeeSeva WhatsApp का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। TS SSC 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक IE Education पोर्टल पर भी उपलब्ध होगा।
परीक्षा परिणाम एलबी स्टेडियम के सामने बने गोदावरी ऑडिटोरियम से घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान सचिव डॉ. योगिता राणा और स्कूली शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस भी उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें-
गौरतलब है कि 10 वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 16 अप्रैल 2026 तक 2,676 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 35 फीसदी अंक और दूसरे भाषा के पेपर परीक्षा पास करने के लिए 20 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
एसएससी उत्तीर्ण प्रमाणपत्र में विषयवार आंतरिक अंक, बाहरी अंक, कुल अंक और अंतिम परिणाम ‘PASS’ के रूप में प्रदर्शित होंगे। साथ ही प्रत्येक विषय का अलग-अलग परिणाम भी दिया जाएगा। प्रत्येक विषय के लिए अंक और ग्रेड दोनों दर्शाए जाएंगे। इसके अलावा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के ग्रेड भी होंगे।
