हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के वी. कोटा में एबीएन आंध्रज्योति के पत्रकार जगनमोहन रेड्डी की निर्मम हत्या कर दी गई। 28 फरवरी को सुबह जब वह वाकिंग रहे थे, तो दो बदमाश बाइक पर आए और जगन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे मौके से भाग गए। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पलमनेरू अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या की घटना पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने हत्यारे की पहचान राउडी शीटर तमीम के तौर पर की। पुलिस ने बताया कि एक और व्यक्ति ने तमीम की मदद की। तमीम वी. कोटा का रहने वाला है, लेकिन अभी कर्नाटक में रहता है। मृतक जगनमोहन रेड्डी एबीएन आंध्र ज्योति में पत्रकार के रूप में काम कर रहा था।

इसी क्रम में पत्रकार संगठनों ने जगनमोहन रेड्डी की हत्या की कड़ी निंदा की है। आंध्र प्रदेश पत्रकार फोरम के तिरुपति जिले के सदस्य अरवा गोपाल ने कहा कि वे इस तरह की हत्या लोकतंत्र में शर्मनाक हैं। अगर कोई समस्या है, तो उसे बातों से हल किया जा सकता है। इस तरह व्यक्ति की हत्या करना दुख की बात है। उन्होंने मांग की कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाए। उन्होंने दुख जताया कि एक साथी पत्रकार की मौत दुखद है। उन्होंने मृतक परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताया है।
Also Read-
साथ ही आंध्र प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट फेडरेशन के तिरुपति जिले के अध्यक्ष और सचिव क्रमश: चेंगलरायुलु (गांधी) और वलीगलम गोपी ने चित्तूर जिले में एबीएन आंध्र ज्योति के रिपोर्टर जगनमोहन रेड्डी की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि हत्या करने वालों को तुरंत पकड़कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि हत्या करने वाले के पीछे चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत दखल दे और हत्या के असली दोषियों को गिरफ्तार करके कड़ी सज़ा दे। फेडरेशन के अध्यक्ष जी अंजनेयुलु ने पत्रकारों से पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक आम पत्रकार की निर्मम हत्या करना निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि चित्तूर जिला पुलिस हत्या के पीछे की साज़िश का तुरंत खुलासा करे। चेंगलरायुलु और वलीगलम गोपी ने दुख जताते हुए कहा कि पत्रकार संघ जगनमोहन रेड्डी की हत्या को पचा नहीं पा रहा है।
