हैदराबाद : तेलंगाना जेल विभाग (Telangana Prisons Department) की ओर से चंचलगुडा स्थित स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन (SICA) में जेल म्यूजियम स्थापित किया गया है। जेल म्यूजियम (Jail Museum) में आम लोगों को जेल अनुभव दिलाने के लिए ‘फील द जेल’ (Feel The Jail) कांस्पेक्ट के तहत एक दिन का जेल अनुभव (वन डे जेल एक्सपीरियंस) सुविधा को लागू किया गया है।

‘फील द जेल’ सुविधा 28 से 29 मई तक आम लोगों के लिए आरंभ होने वाला है। ‘फील द जेल’ कांस्पेक्ट के अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति को एक दिन का जेल अनुभव के जरिए जेल में दिये जाना वाला खाना, निवास और जेल जीवन नियम का प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा प्राचीन काल से अब तक आये जेल में परिवर्तन को इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। विषय पर आधारित प्रदर्शन के जरिए अपराध और सजा के नियमों को प्रदर्शित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-

साथ ही उस समय कैदियों को बंदी बनाने के लिए उपयोग किये गये जंजीरें, डंडे जैसे चीजों को भी रखा गया है। यह सब फील द जेल के खास आकर्षक है।
