सावधान! यह है विचलित करने वाली खबर!! संयम रखने वाले ही इसे पढ़ें!!! 38 लोगों को मारकर खाने वाला नरभक्षी आखिरकार गिरफ्तार, खुली सुनवाई करके फांसी पर लटकाएगी सरकार

एक दो नहीं बल्कि पूरे 38 लोगों को मारकर, उन्हें खा जाने वाले बेहद क्रूर आरोपी के पाप का घड़ा आखिरकार भर गया। कईं बार गिरफ्तार होने के बाद भी बच निकलने वाला नर रूपी राक्षस आखिर सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ गया। यह घटना युगांडा में हुई। इस आरोपी की गिरफ्तारी की घोषणा उस देश के सेनाध्यक्ष ने की। आर्मी चीफ ने बताया कि वह उस देश के इतिहास में सबसे खतरनाक सीरियल किलर है। कहा कि खुली सुनवाई करके फांसी देंगे।

युगांडा/हैदराबाद : पिछले 15 साल में 38 लोगों को मारकर, खा जाने के आरोपों का सामना कर रहे एक नर रूपी राक्षस को युगांडा सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। इस बारे में आर्मी चीफ ने बताया कि आरोपी की पहचान मुजुरिजी मोसेस के तौर पर हुई। 2010 से 2025 के बीच मसाका, इबांडा और काजो जिलों में इन वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं। युगांडा चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा ने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर मोसेस की गिरफ्तारी की जानकारी दी। मोसेस युगांडा के इतिहास में सबसे भयानक सीरियल किलर तथा नरभक्षी है और उसकी खुली सुनवाई करेंगे।

जनरल कैनेरुगाबा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- “यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि क्रूर मुजुरिजी मोसेस को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है, यह बात हमारे नागरिकों को बताता हूं। युगांडा के इतिहास में सबसे खतरनाक सीरियल किलर और नरभक्षी यही है। इसने 2010 से 2025 के बीच मसाका, इबांडा और काजो इलाकों में 38 लोगों को मारकर खा लिया। इसका खुलेआम ट्रायल करके, जरूर मौत की सजा देंगे”।

मोसेस पर इतने सालों से कई भयानक हत्याएं करने के आरोप हैं। स्थानीय जांच की जानकारी के मुताबिक, परिवारों को ही निशाना बनाकर आधी रात को घरों में घुसकर काटकर मार देता था। बेहद भयानक एक घटना में, पेंटेकोस्टल पास्टर स्टीवन मुगांबे के घर की दीवार में छेद करके अंदर जाकर, घर में मौजूद सभी को काटकर हत्या कर दिया।

Also Read-

कुछ और घटनाओं में संबंध बनाने का लालच दिखाकर पीड़ितों को फंसाकर फिर हत्या कर देता था। पहले भी मुजुरिजी कई बार पकड़ा गया था, फिर भी संदिग्ध हालात में बच निकला या छोड़ दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने आरोपी के घर से अहम सबूत जुटाए। इन वारदातों से संबंध है या नहीं, यह तय करने के लिए उस इलाके में अनसुलझे मिसिंग केस औक हत्या के रिकॉर्ड भी जांचकर्ता देख रहे हैं।

हालांकि मोसेस पर लगे आरोप न्यायिक जांच के जरिए साबित होने बाकी हैं। इस गिरफ्तारी से एक दशक से ज्यादा समय से चली आ रही हत्याओं की कहानी सामने आकर सनसनी फैल रही है। इस मामले की जांच, अधिकारियों द्वारा जुटाई गई जानकारी से जुड़े और ब्योरे सामने आने बाकी हैं। जो भी हो दशक से ज्यादा समय तक आरोपी के लिए की गई तलाश.. आखिरकार सफल होने से सुरक्षा बल राहत की सांस ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar