हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति इसी परिभाषा को परिभाषित करने के लिए विभिन्न साहित्यकारों की स्मृति में काव्य गोष्ठी का आयोजन 25 अप्रैल को सांयकाल 5 बजे से आर्य कन्या विद्यालय (सुलतान बाजार) में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार (अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, सीटी कॉलेज, हैदराबाद) होंगे। समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती और सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर ने यह जानकारी दी।
Also Read-
आयोजकों ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध, पंडित माखन लाल चतुर्वेदी, सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय, मलयज एवं फणीश्वर नाथ रेणु महान साहित्यकारों की कविताओं का पाठ और उनके साहित्य पर परिचर्चा की जायेगी। उन्होंने आप सभी से अनुरोध किया है इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सफल बनाये।
