हैदराबाद : ब्रह्म प्रकाश डी. ए. वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सौ फीसदी उत्तीर्ण परिणाम हासिल किया है। यह जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल वी. एस. प्रशांत ने अपने आधिकारिक बयान में दी। प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में बेहतरीन अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि अपने अभिभावकों का भी नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रशांत ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय का ओवरऑल पास प्रतिशत 81.3% रहा है, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रह्म प्रकाश डी. ए. वी. स्कूल भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता की नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती के. मधुबाला, डी. ए. वी. स्कूल की एआरओ श्रीमती के. आनंदवल्ली, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा मिधानि और बी. डी. एल. के एलएमसी सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ
दीं।
Also Read-
स्कूल के टॉपर्स में- आर्जव जैन एवं बी. साई श्रद्धा (प्रथम स्थान), बी. श्रीवंश (द्वितीय स्थान) और के. पीयूष (तृतीय स्थान) प्राप्त किया। इसी क्रम में विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में अंग्रेजी: आर्जव जैन और रेड्डी चारला त्रिविक्रम राजू, विज्ञान: आर्जव जैन और बी. श्रीवंश, सामाजिक विज्ञान: बी. साई श्रद्धा और बी. श्रीवंश, तेलुगु: मोक्षग्ना रेड्डी, संस्कृत: बी. साई श्रद्धा, बी. श्रीवंश, श्रेयसी गुप्ता और एन. पृथ्वी साई तथा कंप्यूटर: आर्जव जैन, जी. महालक्ष्मी हासिका और बी. साई श्रद्धा शामिल हैं।
