BSP- तेलंगाना में धान खरीदी विवाद के लिए टीआरएस और बीजेपी जिम्मेदार: आरएस प्रवीण कुमार

हैदराबाद : बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के तेलंगाना समन्वयक आरएस प्रवीण कुमार ने एक बार फिर तेलंगाना राष्ट्र समिति और भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में धान खरीदी को लेकर उठे विवाद के लिए टीआरएस और बीजेपी जिम्मेदार है। धान किसानों की उत्पन्न समस्या का समाधान करने के बजाये ड्रामा किया जा रहा है। तेलंगाना के लोग टीआरएस और बीजेपी के चोर ड्रामा को देख रहे हैं।

प्रवीण कुमार ने सवाल किया कि अगर केंद्र और राज्य सरकारें गोदामों में रखे चावल को भूख से तड़प रहे गरीबों को राशन कार्ड के जरिए बांटे तो क्या नुकसान होगा? उन्होंने कहा कि सचिवालय और कमांड सेंटरों पर किये जा रहे निधि से प्रदेश के किसानों से धान खरीदा जा सकता है।

आपको बता दें कि हाल ही में बीएसपी समन्वयक ने कहा, “अलमपुर शहर में मैं जिस स्कूल में पढ़ा था, अब वह जर्जर/शिथिल अवस्था में है। कम से कम शौचालय की सुविधा तक नहीं है। दक्षिण भारत का काशी माने जाने वाले जोगुलंबा का बाल ब्राह्मणेश्वर स्वामी मंदिर में मूलभूत सुविधाओँ का अभाव है। इसके चलते भक्तों को अनेक प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।” साथ ही मांग की कि स्थानीय विधायक और सांसद अलमपुर की समस्याओं का समाधान करें वर्ना पदों से इस्तीफ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X