हैदराबाद : तेलंगाना के विकाराबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बाल-बाल बच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विकाराबाद जिले के पेद्देमुल मंडल के तट्टेपल्ली गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार पति, पति और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उनके बेटे मामूली चोटें आई। वह बाल बाल बच गया।
Also Read-
हादसे की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने से गांव में मातम पसरा है।
