हैदराबाद : भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। संजू सैमसन की रिकॉर्ड नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर सुपर-8 के एक तरह से क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर भारतीय टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में वेंस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाये।

संजू सैमसन की रिकॉर्ड पारी के दम पर टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत (रन चेज) हासिल की। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 2 विकेट झटके, जबकि भारतीय टीम की इंग्लैंड से सेमीफाइनल में भिड़ंत 5 मार्च को होगी। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-
गौरतलब है कि टी20 बर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का पहला मैच 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाना था। पाकिस्तान ने टॉस जीता था, लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया है। दोनों टीमों के एक-एक अंक दे दिए गए हैं।
22 फरवरी को टी20 विश्व कप सुपर-8 के दो मैच खेले गये। पहला मैच पल्लीकेले मैदान पर श्रीलंका को इंग्लैंड ने अप्रत्याशित हार दी। इस मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। जबाव में श्रीलंका 16.4 ओवर में महज 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने 51 रन से शानदार जीत दर्ज की।
22 फरवरी को टी20 विश्व कप सुपर-8 का दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गय। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारत 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
23 फरवरी को टी20 विश्व कप सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रन बनाए। जिम्बाब्वे की पारी सिर्फ 147 रनों पर ही सिमट गई।
24 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अंतर्गत पल्लीकेले मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये मैच में इंग्लैंड ने दो विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड ने 19.1ओवर में 166 रन बनाये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाये। इस जीत के साथ इंग्लैंड ग्रुप 2 से दो सेमीफाइनल में पहुंच गई।
25 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाये। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 107 बना पाई। इसके साथ ही खिताबी स्पर्धा से बाहर हो गई।
26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के दो मैच खेले गये। पहला मैच वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिय में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत लिया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाये। साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाये।
26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का दूसरा मैच भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में खेला गया। यह मैच भारत ने 72 रनों से जीत लिया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाये। 257 रनों का पीछे करने उतरी जिम्बाब्वे टीम ने 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई।
27 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच के 49वें मुकाबले में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 159 रन बनाये। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाये। इस तरह मैच को 4 विकेट से जीत लिया।
28 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच के 50वें मुकाबले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच पल्लीकेले मैदान पर खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये। पाकिस्तान को सेमीफानल में पहुंचने के लिए 147 रनों के भीतर रोकना था। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।
1 मार्च को 28 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच के अंतर्गत दो मैच खेले गये। पहला मैच साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाव्बे के बीच खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 7 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये।
1 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का दूसरा मैच भारत बनाम वेस्टंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 196 रन बनाये। जवाब में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाये। इसके साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया।
इसके चलते अब पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
భారత్ అద్భుత విజయం
హైదరాబాద్ : టీ20 ప్రపంచకప్ 2026సూపర్-8లో భాగంగా వెస్టిండీస్ జట్టుతో జరిగిన మ్యాచ్లో భారత్ అద్భుత విజయాన్ని నమోదు చేసింది. కోల్కతాలోని ఈడెన్ గార్డెన్స్ మైదానం వేదికగా జరిగిన ఉత్కంఠభరిత మ్యాచ్లో వెస్టిండీస్ను 5 వికెట్ల తేడాతో ఓడించింది. మొత్తంగా ఐదు వికెట్లు కోల్పోయిన టీమిండియా 19.2 ఓవర్లలో 199 పరుగులు చేసింది. ఈ మ్యాచ్లో టీమిండియా స్టార్ బ్యాటర్ సంజు శాంసన్ చివరి వరకు పోరాడి జట్టుకు విజయాన్ని అందించారు.
ఈ విజయంతో భారత్ తన ఆధిపత్యాన్ని చాటుకోగా వెస్టిండీస్ సెమీస్ చేరే అవకాశాన్ని చేజార్చుకుంది. ఈ గెలుపుతో భారత్ సెమీస్కు చేరింది. భారత జట్టు బ్యాటర్లలో సంజూ శాంసన్ (97), సూర్యకుమార్ యాదవ్ (18), తిలక్ వర్మ (27), హార్దిక్ పాండ్యా(17), శివమ్ దూబే(8)తో రాణించారు. విండీస్ బౌలర్లలో జాసన్ హోల్డర్, షమర్ జోసెఫ్ రెండు వికెట్లు, అకేల్ హోసేన్ ఒక వికెట్ తీశారు.
ఈ మ్యాచ్లో టాస్ గెలిచిన టీమిండియా బౌలింగ్ ఎంచుకుంది. తొలుత బ్యాటింగ్ చేసిన విండీస్ 20 ఓవర్లలో 4 వికెట్ల నష్టానికి 195 పరుగులు చేసింది. రోస్టన్ ఛేజ్ (40), జాసన్ హోల్డర్ (37), రోమన్ పావెల్ (34), షై హోప్ (32), షిమ్రాన్ హెట్మయెర్ (27), షెర్ఫానె రూథర్ఫోర్డ్ (14) రాణించారు. భారత బౌలర్లలో జస్ప్రీత్ బుమ్రా 2, హార్దిక్, వరుణ్ తలో వికెట్ తీశారు. (ఏజెన్సీలు)
