T20 World Cup 2026 : ईशान, हार्दिक का बल्ला और वरुण की फिरकी के दम पर भारत ने 93 रनों से जीता

हैदराबाद/नई दिल्ली : भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेला गया थी। इस मैच को भारत ने 93 रनों से बड़े अंतर से अपने नाम किया। शुरू से ही यह मैच एक तरफा रहा है। टॉस जीतकर नामीबिया ने पहले गेंदबाजी चुनी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। 210 रनों का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 116 रन ही बना पाई। इसके साथ ही भारत टीम ग्रुम ए में टॉप पर पहुंच गई है। 15 फरवरी को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से महामुकाबला होगा। इस मैच पर पुरी दुनिया की नजरें है।

इस मैच में हार्दिक पंड्या ने 28 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के मारे। शिवम दुबे ने 23 रनों की पारी खेली। 24 गेंदों में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 61 रन बनाए। हालांकि नामीबिया के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की। आखिरी 11 गेंद पर भारत ने सिर्फ 4 रन बनाए और इस दौरान 5 विकेट गिर गए। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इराइस्मस ने 20 रन देकर 4 विकेट लिए।

सबसे लंबा छक्का

नामीबिया के स्पिनर गेंदबाज बर्नार्ड शोल्ट्ज के खिलाफ शिवम दुबे ने टी20 विश्व कप 2026 का सबसे लंबा छक्का मारा। भारत और नामीबिया की टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रही है। दुबे स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। 15वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मिड विकेट बाउंड्री के बाहर भेजा। गेंद स्टेडियम पर ऊपरी माले पर जाकर लगी। उनके छक्के की लंबाई 107 मीटर थी।

टी20 विश्व कप 2026 में सबसे लंबा छक्का मारने का शिवम दुबे का रिकॉर्ड सिर्फ एक गेंद ही टिक पाया। उन्होंने छक्का मारने के बाद अगली गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद हार्दिक पंड्या स्ट्राइक पर आए। हार्दिक ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इस छक्के की लंबाई 109 मीटर थी। उन्होंने शिवम दुबे को पछाड़ दिया।

यह टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला है। अभी तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज की छक्के की लंबाई 100 मीटर तक पहुंच पाई थी। श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस के बल्ले से 100 मीटर लंबा छक्का निकला था। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन और अफगानिस्तान के नूर अहमद ने 98-98 मीटर लंबे छक्के मारे थे। अब टॉप-2 पर भारत के दो ऑलराउंडर काबिज हो गए हैं। (एजेंसियां)

Also Read-

భారత్ ఘన విజయం

హైదరాబాద్ : టీ20 ప్రపంచ కప్ 2026లో భాగంగా ఢిల్లీలో అరుణ్ జైట్లీ స్టేడియం వేదికగా నమీబియాతో జరిగిన మ్యాచ్‌లో భారత్ 93 పరుగుల తేడాతో ఘన విజయం సాధించింది. 210 పరుగుల లక్ష్యంతో బరిలోకి దిగిన నమీబియా బ్యాటర్లు.. 18.2 ఓవర్లలో 116 పరుగులకే ఆలౌటయ్యారు. టీమిండియా బౌలర్ల ధాటికి క్రీజులో ఎక్కువ సేపు నిలబడలేకపోయారు. దీనితో, గ్రూప్ Aలో భారత్ అగ్రస్థానానికి చేరుకుంది. ఫిబ్రవరి 15న జరిగే ప్రధాన మ్యాచ్‌లో భారత్ పాకిస్థాన్‌తో తలపడనుంది. ప్రపంచం మొత్తం ఈ మ్యాచ్‌ కోసం ఆశక్తితో ఏదరుచూస్తుంది.

స్లీక్యాంప్(29) టాప్ స్కోరర్. ఫ్రైలింక్(22), లాఫ్టీ(13), ఎరాస్మస్(18), గ్రీన్(11) మినహా ఇతర బ్యాటర్లు ఎవరూ డబుల్ డిజిట్ స్కోర్ చేయలేకపోయారు. నమీబియా ఆదిలో కాస్త పోరాడినా.. ఆఖరి వరకు దూకుడును కొనసాగించలేకపోయింది. వెనువెంటనే వికెట్లను కోల్పోయింది.

తొలుత టాస్ ఓడి బ్యాటింగ్‌కు దిగిన టీమిండియా నిర్ణీత 20 ఓవర్లలో 9 వికెట్లు కోల్పోయి 209 పరుగులు చేసింది. టీమిండియా బ్యాటర్లలో ఇషాన్ కిషన్(61), హార్దిక్ పాండ్య(52) హాఫ్ సెంచరీలతో చెలరేగారు. తిలక్ వర్మ(25), సంజు శాంసన్(22), దూబె(23) పర్వాలేదనిపించారు. నమీబియా బౌలర్లలో ఎరాస్మస్ 4, షికోంగో, స్మట్, షోల్ట్జ్ తలొక వికెట్ పడగొట్టారు. కాగా గ్రూప్ స్టేజిలో టీమిండియాకు ఇది రెండో విజయం. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X