हैदराबाद : एक्टेर राजपाल यादव को लेकर खबर आई कि तिहाड़ जेल जाने से पहले वे बहुत भावुक हो गए थे। एक्टर का कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है और कोई रास्ता भी नहीं है। यह बात सोनू सूद का दिल छू लिया। उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया है।
बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद ने कोरोना काल में प्रभावितों को काफी मदद की थी। तब वे लोगों में एक मसीहा बन गये। एक बार फिर अपनी इंसानियत और खुले दिल से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का मौका दिया है। सोनू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार किरदार दिए हैं। हालांकि जिंदगी कभी-कभी नाइंसाफी कर जाती है। इससे ना कि टैलेंट की कमी होती और न ही समय की मार से दिल टूटता है।

सोनू सूद ने लिखा, “राजपाल यादव हमारी इंडस्ट्री के एक गिफ्टेड एक्टर हैं जिन्होंने सालों तक शानदार काम किया है। कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि टाइमिंग की वजह से ऐसा हो जाता है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मुझे लगता है कि यह वह पल है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, कोस्टार एक साथ खड़े हो जाएंगे तो एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट, जो आगे के काम के बदले एडजस्ट हो जाएगी। यह चैरिटी नहीं बल्कि सम्मान है। जब हमारा कोई साथी मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।”
Also Read-
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सोनू सूद को जमकर सपोर्ट मिल रहा है। कई यूजर्स ने सोनू की तारीफ की और कहा कि यह कदम बॉलीवुड में एकजुटता की सच्ची मिसाल है। एक यूजर ने लिखा, “नए लोगों को जब रोल्स नहीं मिलते थे, तब राजपाल ने उन्हें अपने घर में खाना खिलाया था। लेकिन जब बदले की बारी आई, तो सब चुप हो गए। यही बॉलीवुड है।” दूसरे ने कहा, “सोनू जी हमेशा की तरह दिल जीत लिया। राजपाल यादव को यह प्यार और दूसरा मौका मिलना चाहिए।”
गैरतलब है कि एक्टेर राजपाल यादव पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और कॅरियर के मामले में चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उनकी कॉमेडी फिल्में आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती हैं। लेकिन हाल के समय में काम कम होने और पर्सनल वजहों के चलते आर्थिक तंगी आ गई। ऐसे में सोनू सूद का यह कदम न केवल राजपाल के लिए सहारा बना, बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक मैसेज भी है कि मुश्किल वक्त में साथ निभाना चाहिए।
आपको बता दें कि चेक बाउंस मामले में इन दिनों राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं। कर्ज ना चुकाने की वजह से हाल ही में कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के आदेश दिए थे। इसके बाद राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया। यह पूरा मामला 5 करोड़ रुपये के कर्ज का मामला है। अब यह कर्ज ब्याज के साथ नौ करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, अब राजपाल यादव का कर्ज खत्म होना शुरू हो गया है। क्योंकि एक-एक करके उनके चाहने वाले उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

तेज प्रताप ने मशहूर कॉमेडियन को 11 लाख रुपये की मदद करने का फैसला किया है. तेज प्रताप ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने कहा, मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जन शक्ति जनता दल परिवार, उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से ग्यारह लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।

जैम म्यूजिक (Gem Tunes) के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राजपाल यादव की कलाकार की तारीफ करते हुए उनके लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इंद्रजीत सिंह ने जैम ट्यून्स फैमिली की ओर से राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। ज्ञातव्य है कि राजपाल यादव पर 5 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो ब्याज के साथ नौ करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
