हैदराबाद : हिन्दी साहित्य और राजनीति शास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हैदराबाद की वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. सुरभि दत्त को प्रतिष्ठित काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा विद्या-सागर (डी.लिट. D.Litt. या Doctor of Literature / Doctor of Letters समतुल्य) मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। डॉ. सुरभि दत्त, एसोसिएट प्रोफेसर, राजनीति शास्त्र विभाग एवं सेवानिवृत्त उपप्राचार्य, हिन्दी महाविद्यालय, हैदराबाद को यह सम्मान हाल ही में हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।


Also Read-
डॉ. दत्त को यह सम्मान उनकी चार महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तकें – ‘प्राचीन भारत में कल्याणकारी जनतंत्र’ (मिलिंद प्रकाशन, हैदराबाद 2015), ‘हिन्दी राष्ट्रभाषा से विश्व भाषा’ (विकास प्रकाशन, कानपुर 2019), ‘कौटिल्य अर्थशास्त्र में शासन तंत्र’ (विकास प्रकाशन, कानपुर 2022) एवं ‘रामायण में जनप्रिय शासन’ (हिन्दी अकादमी, हैदराबाद 2025) में किए गए महनीय शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

डॉ. सुरभि दत्त को प्रतिष्ठित काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा विद्या-सागर मानद उपाधि से सम्मानित किये जाने के संदर्भ में उनके परिजन, मित्र और हैदराबाद शहर के साहित्यकार, कवि और लेखकों ने बधाई दी है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ सुरभि दत्त ने साहित्य जगत में हैदराबाद का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि भविष्य में भी अनेक उपाधि प्राप्त करें और शहर का नाम रोशन करें।
