क्या आप डिग्री पास है, तो यह आपके लिए ही है, रेलवे में 3,548 नौकरियां, करें तुरंत अप्लाई

हैदराबाद/नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्डों ने 3,548 खाली पदों की भर्ती के लिए RRB NTPC ग्रेजुएट रिक्रूटमेंट-2026 नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के जरिए चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट एवं सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन प्रक्रिया 8 अक्टूबर को शुरू हुई। 6 नवंबर तक ऑनलाइन में आवेदन कर सकते हैं।

पोस्ट का नाम: RRB NTPC ग्रेजुएट रिक्रूटमेंट।

कुल खाली पद: 3,548।

विभाग वार खाली पद: चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर 127, गुड्स ट्रेन मैनेजर 2750, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट 300, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 371।

RRB सिकंदराबाद क्षेत्र में चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर 10, गुड्स ट्रेन मैनेजर 22, जूनियर ट्रेन मैनेजर 9, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट 5, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 10।

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी डिग्री में उत्तीर्ण होना चाहिए।

Also Read-

उम्र: 2027, 1 जनवरी तक 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। केंद्र सरकार नियमों के अनुसार SC/ST को पांच साल, OBC को तीन साल, PwBD को दस साल उम्र सीमा में छूट लागू होगी।

एप्लिकेशन: ऑनलाइन के जरिए।

एप्लिकेशन शुरू: 8 अक्टूबर।

एप्लिकेशन फीस: SC, ST, एक्स सर्विसमैन, PwBD, महिलाएं, अल्पसंख्यक, EBC 250 रुपये देना होगा। अन्य उम्मीदवारों को 500 रुपये देना होगा।

लास्ट डेट: 6 नवंबर।

सेलेक्शन प्रोसेस: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.rrbapply.gov.in देखें।

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1 केवल क्वालिफाइंग परीक्षा है। इसमें आए मार्क्स के आधार पर अगले चरण यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-2 के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेंगे। परीक्षा ऑनलाइन तरीके से होगी। सवाल मल्टीपल चॉइस रूप में होंगे। कुल 100 सवाल देंगे। हर सही जवाब को 1 मार्क। नेगेटिव मार्किंग प्रणाली है। हर गलत जवाब को 1/3 मार्क काटे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस से 40 सवाल 40 मार्क्स के लिए, मैथमेटिक्स से 30 सवाल 30 मार्क्स के लिए, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30 सवाल 30 मार्क्स के लिए देंगे।

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-2

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1 में योग्यता पाने वाले उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-2 आयोजित करेंगे। फाइनल मेरिट व पदों के चयन में इस परीक्षा में पाए मार्क्स अहम हैं। परीक्षा ऑनलाइन तरीके से होगी। सवाल मल्टीपल चॉइस रूप में होंगे। कुल 120 सवाल देंगे। हर सही जवाब को 1 मार्क। नेगेटिव मार्किंग प्रणाली है। हर गलत जवाब को 1/3 मार्क काटे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस से 50 सवाल 50 मार्क्स के लिए, मैथमेटिक्स से 35 सवाल 35 मार्क्स के लिए, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 35 सवाल 35 मार्क्स के लिए देंगे।

न्यूनतम योग्यता मार्क्स

अनरिजर्व्ड/EWS उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, OBC को 30 प्रतिशत, SC को 30 प्रतिशत व ST को 25 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar