हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने शनिवार को आर्यकन्या विद्यालय सुल्तान बाजार में सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नगर की प्रसिद्ध संगीत संस्था संगीत साधना आमंत्रित थी। इसके प्रमुख गायक- श्रीमती शुभ्रा मंहतो, काज़िम अहमद, ऋचा चौधरी, सस्मिता नायक और कल्पना डाग थे।
यह भी पढ़ें-
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती जी ने शॉल और मेडल से सभी गायको का स्वागत और सम्मान किया और उनका परिचय दिया। सभी गायको ने अपने अदभुत गायन और संगीत के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में वीणा वादिनी के सदस्य- अनिल कुमार गुप्ता, डॉ पंकज मेहता, डॉ रेखा देवी वर्मा, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, श्रीमती ममता जायस्वाल, शोभा ठाकुर, सविता सोनी, पुरुषोतम कडेल, श्रीमती विद्या दवे, जयन्त मिश्रा, श्रीमती उमा तिवारी और श्री प्रदीप जाजू ने गीत प्रस्तुत किये।

श्रीमती सुधा ठाकुर, भक्तराम, श्रीमती उमा तिवारी, श्रीमती शोभा ठाकुर और श्रीमती गीता सुधाकर ने अतिथियों का परिचय दिया। श्रीमती कुमुद बाला माऊ प्रिया थाना सत्यनारायण, नीलम शिवानी, सत्यनारायण जाधव, तृप्ति मिश्रा और गजानन्द पांडे ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के विशेष सलाहकार प्रदीप जाजू और भक्तराम का विशेष सहयोग रहा।
