T20 World Cup 2026 : अमेरिकी राजदूत ने उत्साह से देखा भारत बनाम यूएसए मैच, इन दिग्गजों से की मुलाकात और…

हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतर्गत भारत और यूएसए के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 29 रनों से जीत लिया। यह मैच शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी स्टेडियम में मैच देखने आये थे। उन्होंने इस मैच को देखा। क्रिकेट के प्रति अमेरिका के बढ़ते उत्साह को देखकर मंत्रमुग्ध हो गये।

इसी क्रम में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने आईसीसी के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर को साझा किया और बताया कि दोनों के बीच अमेरिका में क्रिकेट के तेजी से होते विस्तार पर सार्थक चर्चा हुई। गोर ने अमेरिकी बुनियादी ढांचे, वहां की उभरती प्रतिभाओं और क्रिकेट के प्रति फैंस की बढ़ती दीवानगी की सराहना की।

मैच के दौरान सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी से भी मुलाकात की। उन्होंने अंबानी परिवार को अपना पुराना दोस्त बताते हुए उनके साथ समय बिताने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अंबानी के साथ भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस खास मौके पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इस वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा भी वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहे। मैच शुरू होने से पहले सर्जियो गोर मैदान पर गए और अमेरिकी खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने X पर पोस्ट किया, “हमारी अमेरिकी क्रिकेट टीम पर गर्व है! मुंबई में आज रात एक बेहद रोमांचक खेल हुआ।”

यह भी पढ़ें-

आपको बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच यह केवल दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। भारत बनाम अमेरिका मैच से ठीक पहले वानखेड़े में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी आयोजित किया गया। इसमें बादशाह और नोरा फतेही जैसे सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। समारोह की एक मुख्य विशेषता जेटपैक परफॉर्मर द्वारा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का मैदान पर लाया जाना था। इसे जय शाह और रोहित शर्मा ने रिसीव किया। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X