हैदराबाद: कृष्ठि गोष्ठी के तत्वावनधान में 41वां श्री श्री दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन कंचनबाग स्थित डीआरडीओ के कम्युनिटी हॉल में जारी है। इसी क्रम में बुधवार को पूजारी दीलिप पुरोहित चॉटार्जी के देखरेख में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। इस दुर्गा माता के इस पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। साथ ही प्रसाद का लाभ उठाया।

कृष्ठि गोष्ठी के आयोजक शुभ्रा मोहान्तो और अन्य ने मीडिया को बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान हर दिन अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह भी पढ़ें-
उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर पिछले 41 सालों से दुर्गा माता की पूजा-अर्चना की जाती है। हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित की गई और विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।
