साहित्य सेवा समिति: सुगुणा साहित्य पुरस्कार-2025, ये हैं अवार्ड ग्रहिता

हैदराबाद: साहित्य सेवा समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुगुणा साहित्य पुरस्कार-2025 प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम 3 अगस्त को आरोग्य अस्पताल के सभागार (मौजम जाही मार्केट एबिड्स) में दिन में 12 से आयोजित होगा।

इस साल का पुरस्कार सुश्री वर्षा शर्मा एवं सुश्री ममता जायसवाल को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार प्रदाता नगर के हिन्दी और तेलुगु के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ एम रंगय्या हैं। ज्ञातव्य है कि डॉ रंगय्या यह पुरस्कार अपनी साहित्य प्रेमी पत्नी स्वर्गीय एम सुगुणा की स्मृति में हर साल प्रदान करते आ रहे हैं।

पुरस्कार समारोह के पश्चात नगरद्वय के कविगण काव्य पाठ करेंगे। आयोजकों ने नगरद्वय के लेखकों और साहित्यकों से पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X