हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के 90 वें वार्षिकोत्सव समारोह भव्य रूप से संपन्न, राज्यपाल ने बताई राज की बात

हैदराबाद : हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के 90वें वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। सभा के सभागृह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे तेलंगाना राज्य के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भाग लिया और संबोधित किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

इस अवसर पर सभा में पधारे मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना राज्य के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जी ने विभिन्न प्रांतों से आये हिन्दी सेवियों का सम्मान किया तथा सभा द्वारा 90वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताएं आयोजित विद्यालयों व कॉलेजों के स्तर के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर व प्रमाण पत्र पुरस्कार वितरित किया।

हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के अध्यक्ष प्रो चन्द्रदेव, अध्यक्षीय भाषण में सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि युगादी पर्व के दिन 1935 में हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद की स्थापना किया गया । प्रधानमंत्री एस गैबुवली मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए कहा कि वे बहुत ही विनम्र और बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं।

मुख्य अतिथि राजपाल श्जिष्णु देव वर्मा जी ने कहा उन्हें सभा में आकर बहुत ही प्रसन्नता हुई। सभा हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद 90 वर्षों से निरन्तर हिन्दी का प्रचार प्रसार कर रही है। इसी तरह हिन्दी का प्रचार प्रसार करना आवश्यकता है । यह बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई दी ।

Also Read-

उन्होंने ने कहा कि सभा इसी तरह हिन्दी का प्रचार प्रसार करते रहें। पूर्वांचल प्रदेश में भी हिन्दी का प्रचार प्रसार हो रहा हो रहा है। वहॉं के बच्चे हिन्दी लिखना पढ़ना जानते हैं। आदिवासी परिवार भी बोलता बोलना जानते हैं। आजकल “इंटरनेट” युग में सोशल मीडिया, सेल फोन आदि रहते गॉंव गाँव तक हिंदी पहुँच चुकी है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सभा 90 की तत्रा को 10 वर्ष के पश्चात 100 वर्ष भी करेगी। यह सभा निरंतर कार्यरत है । इसी कारण आज के युग में टीकी हुई है। सभी को हार्दिक बधाई दी। केंद्रीय हिन्दी निदेशालय, नई दिल्ली, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के निदेशक प्रो सुनील बाबूराव कुलकर्णी सभा के कार्य कलापों देख कर बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। प्रो कुलकर्णि ने कि सभा 90 वर्ष से शताब्दी के ओर अग्रसर पर हृदय से सभी को आभार कहा।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा देवी ने किया । कार्यक्रम में सैकड़ों हिन्दी प्रेमी उपस्थित थे, अध्यापक, प्राध्यापिका, प्राध्यापक, केन्द्र व्यवस्थापक, प्रचारक एवं हिन्दी प्रेमियों आदि उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती विभा भारती ने दिया व राष्ट्रीय गीत कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X