गर्भवती हो गई महिला, बाप तू नहीं मैं, मैं नहीं तू कहकर लड़ बैठे दो प्रेमी, आखिर…

हैदराबाद : दो प्रेमियों द्वारा शादीशुदा महिला से बनाये गये अवैध संबंध में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को जेल जाना पड़ा। प्रेमिका के गर्भवती हो जाने के बाद उसके पेट में पल रहे बच्चे का बाप तू नहीं मैं, मैं नहीं तू कहकर दो प्रेमियों में झगड़ा हो गया। दोनों के झगड़ में एक की मौत हो गई। दूसरा जेल चला गया। यह मामला तमिलनाडु में प्रकाश में आया है।

पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के सेलम जिले के अयोध्या शहर के रामनगर कॉलोनी निवासी मुरुगेशन ने हाल ही में कलैमणि (23) नामक महिला से दूसरी शादी की। मगर कलैमणि का शादी से पहले अरसन (23) और कृपै राज (23) नामक दो युवकों से अवैध संबंध थे। हाल ही में वह महिला गर्भवती हो गई। पति से पहले ये दोनों प्रेमी महिला के पेट में पल रहे बच्चे का बाप तू नहीं मैं, मैं नहीं तू कहकर खुशी से झूम उठे।

इसी बीच महिला के पेट में बच्चे को लेकर अरसन और कृपै राज में झगड़ा शुरू हुआ। अरसन ने कहा कि महिला के पेट में पल रहा बच्चा मेरा है। राज ने कहा कि मेरे कारण ही महिला गर्भवती हुई है। इसके चलते गुस्से में आये अरसन ने राजू पर चाकू से बेहरमी से हमला कर दिया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कलैमणि तथा अरसन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X