हैदराबाद/नई दिल्ली: भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रोक दिया है। इसके अलावा सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को एक मई तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
पहलगाम हमले में लगभग 30 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले में कईं लोग घायल हुए। इस हमले को साल 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे घातक आतंकी हमला बताया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की एक जरूरी बैठक हुई। सीसीएस ने इस हमले की कड़ी निंदा की। दुनियाभर के देशों ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। पहलगाम हमले के बाद सरकार के पांच बड़े फैसले लिये हैं। इनमें-
1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता।
संबंधित खबर-
एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध तरीके के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।
पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी SPES वीजा को रद्द माना जाएगा। SPES वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।
नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।
भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर बुधवार सुबह दिल्ली लौटे है। उन्होंने इस हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक बुलाई। दूसरी ओर, गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए इस आतंकी हमले ने देश और दुनिया को एकजूट होने पर मजबूर कर दिया है। अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, और सऊदी अरब सहित कई देशों ने इसकी कड़ी निंदा की है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। (एजेंसियां)
పహల్గామ్ లో ఉగ్రదాడి : పాకిస్తాన్ కు షాక్ ఇచ్చిన ఇండియా, 48 గంటల్లో పాక్ పౌరులు…
హైదరాబాద్ : పహల్గామ్ లో ఉగ్రదాడి జరిగిన నేపథ్యంలో పాకిస్తాన్కు భారత్ షాక్ఇచ్చింది. భారత ప్రభుత్వం కఠిన నిర్ణయాలు తీసుకుంది. 48గంటల్లో పాక్ పర్యాటకులు.. ఇండియాలో ఉంటున్న పాక్ పౌరులు ఇండియాను వదలి వెళ్లాలని పాక్ హైకమిషన్ ఆదేశాలు జారీ చేసింది.
పాకిస్తాన్ దేశీయులను భారత్లోకి అనుమతించమని తేల్చి చెప్పింది భారత ప్రభుత్వం. ఇండియా-పాకిస్తాన్ మధ్య సింధు జలాల మధ్య ఒప్పందాన్ని నిలిపివేసింది. పహల్గామ్ దాడి వెనుక పాకిస్తాన్ హస్తం ఉందని విదేశాంగ మంత్రిత్వ శాఖ ప్రకటించింది. అటారీ వాఘా సరిహద్దు చెక్ పోస్ట్ ను మూసివేశారు.
జమ్మూ కాశ్మీర్ లోని పహల్గామ్లో సాధారణ టూరిస్టులను టార్గెట్ చేసుకుని ముష్కరులు దాడికి పాల్పడ్డారు. ఈ దాడిలో 28 మంది అమాయకులు ప్రాణాలు కోల్పోయారు. ఈ ఘటనకు తామే పాల్పడినట్లుగా పాక్ ప్రేరేపిత లష్కరే తోయిబా ప్రాక్సీ సంస్థ ‘‘ది రెసిస్టెన్స్ ఫ్రంట్ (టీఆర్ఎఫ్)’’ ఉగ్రసంస్థ ప్రకటించింది. ఈ దాడికి సంబంధించి పాకిస్తాన్ ప్రమేయాన్ని భారత ఇంటెలిజెన్స్ సంస్థలు కనుగొన్నాయి. (ఏజెన్సీలు)
