सूत्रधार संस्था का नौ दिवसीय मातृ भक्ति गीत महोत्सव का आयोजन, जानें कब से कितने बजे तक

साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा हेतु समर्पित अग्रणी राष्ट्रीय संस्था “सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत” हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और भक्ति गीतों के समृद्ध साहित्य को बढ़ावा देने के लिए गत 4 वर्षों से अग्रणी संस्था की भूमिका निभाती आ रही है। हमारे देश में वर्ष भर पर्व और त्यौंहारों की धूम मची रहती है और संस्था उनसे सम्बन्धित रोचक और मनोरंजक कार्यक्रम लेकर दर्शकों के समक्ष उपस्थित होती है। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था ने 2 से 10 अप्रैल 2022 तक चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम ‘नौ दिवसीय मातृ भक्ति गीत महोत्सव’ का ऑनलाइन आयोजन आरम्भ किया था। उसके बाद अब तक लगातार चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा 6 बार इस भक्ति गीत महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है।

हैदराबाद : “सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत” की ओर से सभी मातृ भक्तों के लिए चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर ‘नौ दिवसीय मातृ भक्ति गीत महोत्सव’ का आयोजन 30 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इस भक्ति गीत महोत्सव में हमेशा की तरह इस बार भी देश और विदेश से भक्त गण अपनी भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

संस्थापिका सरिता सुराणा

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि, 30 मार्च को ख्याति प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार ममता किरण, वीणा अग्रवाल, राजेन्द्र निगम राज़ और श्रीमती इन्दु राज़ निगम, डॉ. कविता सिंह प्रभा अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करेंगी। आप सभी भक्त गण इस भक्ति गीत महोत्सव में सादर आमंत्रित हैं। इस कार्यक्रम का समय रात 8 बजे से रहेगा।

यह भी पढ़ें-

संस्थापिका सरिता सुराणा ने सभी साहित्य प्रेमियों और भक्तों को इस कार्यक्रम में उपस्थिति प्रदान करने के लिए अनुरोध किया है। यह कार्यक्रम संस्था के फेसबुक पेज पर प्रसारित किया जाएगा। फ़ेसबुक पेज़ का लिंक यह रहा- https://www.facebook.com/SutradharSahitya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X