डीकेडब्ल्यू सरकारी महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन, इन वक्ताओं ने किया संबोधित

हैदराबाद : 13 सितम्बर को डीकेडब्ल्यू सरकारी महिला महाविद्यालय, हिंदी विभाग (नेल्लोर आंध्र प्रदेश) द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पत्रिका के आंध्र प्रदेश संवाददाता विक्रम कुमार जैन थे।

इस अवसर पर विक्रम कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदी वैश्विक भाषा बनती जा रही है। इसलिए छात्राओं को हिंदी को अवश्य सीखना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गिरि ने हिंदी की समृद्ध भाषा और संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी भाषा का ज्ञान समाज और संस्कृति से जुड़ने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र ने हिंदी के राजभाषा बनने के इतिहास और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग की ओर से कईं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X