Congratulations: ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन 2024 के लिए PhD छात्रा शेख आयशा का चयन, हो रही हैं प्रशंसा

हैदराबाद: हैदराबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान स्कूल के पीएचडी छात्रा शेख आयशा को ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन 2024 और ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक के लिए प्रतिनिधियों में से एक के रूप में चुना गया है। यह सम्मेलन और बैठक रूस के उल्यानोवस्क में युवा मामले और खेल मंत्रालय (युवा मामले विभाग) के तहत आयोजित किया जा रहा है।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्य एजेंडा अंतरराष्ट्रीय संबंधों की प्रणाली की दक्षता बढ़ाने के लिए युवाओं में जागरूकता लाना और विभिन्न पैनल सत्रों, चर्चा सत्रों में दुनिया भर के युवा नेताओं को शामिल करके ब्रिक्स के माध्यम से इसके आगे के लोकतंत्रीकरण को सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें-

यह सम्मेलन और बैठक के जरिए ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, ईरान, यूएई, सऊदी अरब, इथियोपिया के युवा नेताओं को एक साथ लाएगा। इसी क्रम में शेख आयशा की प्रशंसा हो रही है और बधाई के संदेश मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X