हैदराबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिले के इंदलवई रेलवे स्टेशन के पास शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक के पास दो अज्ञात शव मिले हैं। मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास दो शव पड़े देखे और डिचपल्ली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को संदेह है कि तीस साल के दो व्यक्ति किसी ट्रेन की चपेट में आए होंगे। हालांकि, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए निजामाबाद सरकारी अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
