महालक्ष्मी योजना का भरपूर लाभ उठा रही हैं महिलाएं, आरटीसी को 18 करोड़ राजस्व, पढ़िए एक और ताजा खबर…

हैदराबाद: महालक्ष्मी योजना का तेलंगाना की महिलाएं भरपूर उपयोग कर रही है। जब से निशुल्क आरटीसी की सेवा लागू हुई है तब से 60 फीसदी
महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है। गौरतलब है कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनने के बाद महिलाओं को आरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।

इसी क्रम में सोमवार को कुल 51 लाख लोगों ने आरटीसी बसों में यात्रा की है। इनमें से 20.87 लाख पुरुषों ने टिकट खरीद करके यात्रा की और 30 लाख महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। आम तौर पर आरटीसी पर 50 लाख यात्री चढ़ते हैं। सोमवार को 11.74 करोड़ यानी 18 करोड़ राजस्व आरटीसी को मिला है। यह रकम सरकार आरटीसी को दी गई है या नहीं इसका विवरण नहीं मिला है.

संबंधित खबर:

मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी थोड़े अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद: दिल्ली से आज हैदराबाद पहुंचे तेलंगाना के सड़क, भवन और फोटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी थोड़े अस्वस्थ हो गये। इसके चलते मंत्री को सोमाजीगुडा यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर है कि कोमाटिरेड्डी को गले में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चुनाव के दौरान कोमाटीरेड्डी वेंकट रेड्डी गले की खराश से परेशान पाये गये थे। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कोई बड़ा खतरा नहीं है। गौरतलब है कि इसी अस्पताल में बीआरएस प्रमुख केसीआर भी भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X