Crime News: कांट डाले दोनों हाथ… धड़ से अलग किया सिर… देखकर भयभीत हुए पूरे गांव के लोग

हैदराबाद: तेलंगाना के मेदक जिले में पुरानी रंजीश के चलते व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के
अनुसार, मेदक जिले के मुनपल्ली मंडल के चिन्नचेल्मेडा गांव निवासी भेगरी आनंद (30) पर गांव के एक व्यक्ति को संदेह है कि आनंद ने उसके परिवार के सदस्य की हत्या कर दी। इसके चलते उस व्यक्ति ने आनंद की हत्या करने की योजना बनाई।

योजना के अनुसार अपने साथियों के साथ पहले आनंद की आंखों में मिर्च पावडर छिड़क दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से बेरहमी से वार कर उसके दोनों हाथ काट दिये। बाद में उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। हत्या की घटना गांव के बीच में हुई। इसके चलते पूरे गांव के लोग भयभीत हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X