हैदराबाद में और भारी मात्रा में हवाला रकम जब्त, चार गिरफ्तार

हैदराबाद : नगर में भारी मात्रा में हवाला रकम जब्त किया गया। टास्क फोर्स पुलिस बुधवार सुबह जब वाहनों की जांच कर रही थी तब बंजारा हिल्स रोड नंबर 12 में एक वाहन से दो करोड़ रुपये नकद मिले। टास्क फोर्स पुलिस ने रुपये ले जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर नकदी जब्त कर ली है। इसके बाद रुपये के साथ आरोपियों को बंजारा हिल्स पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि दो करोड़ रुपये के हवाला रकम के साथ जब्त की गई कार की पहचान गुजरात के प्रमुख व्यापारी व्यास नवचंद्र भोगीलाल के रूप में की गई है। यह कार को मार्वेल मेडोज अपार्टमेंट, राम कोठी के पते पर पंजीकृत है। आरोपियों ने कहा कि वे इस पैसे को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए ले जा रहे थे। लेकिन इसके बारे में उनके पास खास सबूत नहीं थे। इसके चलते पुलिस ने नकद और कार को जब्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

संबंधित खबर:

पुलिस ने शहर में पिछले कुछ दिनों में भारी मात्रा में हवाला रकम जब्त किया है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि नकदी केवल उपचुनाव के लिए ले जा रहे थे। इसी पृष्ठभूमि में टास्क फोर्स पुलिस ने तलाशी अभियान और तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X