बधाई: YSRCP की महिला सांसद को अहम पद और…

हैदराबाद : वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (Ysrcp) की महिला सांसद को अहम पद मिला है। अरकू निर्वाचन क्षेत्र की वाईएसआरसीपी की सांसद गोड्डेटी माधवी को कॉफी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस हद तक केंद्रीय वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।

कॉफी बोर्ड की पुनर्नियुक्ति जारी इस अधिसूचना में सांसद प्रताप सिन्हा और राज्यसभा सदस्य एन चंद्रशेखरन भी सदस्य हैं। सांसद माधवी ने कॉफी बोर्ड सदस्य पद मिलने पर खुशी जताई है। इसके अलावा, इस बोर्ड में एपी आदिवासी कल्याण विभाग के सचिव कांतिलाल दंडे को कॉफी उत्पादक राज्यों के सरकारी प्रतिनिधियों के विभाग में अवसर मिला है।

इसके अलावा कॉफी उत्पादकों के विभाग में विशाखापट्टणम जिले के दोमंगी निवासी विश्वनाथम, कोत्तापाडेरू निवासी कुरुसा उमामहेश्वर राव, वाणिज्य विभाग में विशाखापट्टण जिले के किन्नेर्ला निवासी जयतु प्रभाकर राव, इंस्टेंट कॉफी उत्पादकों के विभाग में हैदराबाद के चल्ला श्रीशांत को वाणिज्य विभाग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X