चेरलापल्ली जेल में विधायक राजा सिंह को कड़ी सुरक्षा, सब कुछ गोपनीय

हैदराबाद : चेरलापल्ली जेल में अधिकारियों ने विधायक राजा सिंह को कड़ी सुरक्षा प्रदान की है। चेरलापल्ली जेल में कई आतंकी बंदियों की मौजूदगी की पृष्ठभूमि में राजा सिंह की सुरक्षा को लेकर कई तरह के संदेह व्यक्त किये जा रहे हैं। नतीजतन, राजा सिंह को अन्य कैदियों के संपर्क के बिना एक अलग बैरक में रखा गया।

जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि राजा सिंह को एक अलग बैरक में रखा गया है और सुरक्षा कारणों से विवरण गोपनीय रखा जा रहा है। इसी बीच, राजा सिंह के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को मुलाकात की। इसके बाद राजा सिंह से उनके वकीलों ने भी मुलाकात की।

आपको बता दें कि विधायक राजा सिंह को पैंगबर मुहम्मद के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी के चलते गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। क्योंकि राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी शो पर आपत्ति जताई और सरकार से शो की अनुमति नहीं देने की चेतावनी/आग्रह किया था। फिर भी पुलिस ने मुनव्वर शो की अनुमति दी। इसके बाद राजा सिंह ने एक वीडिया जारी किया जो विवादास्पद हो गया। पांच दिन तक शहर में तनाव रहा है। आखिर पुलिस ने राजा सिंह को पीडी एक्ट तहत गिरफ्तार किया और चेरलापल्ली जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X