IPL 2022: आरसीबी ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला, रोमांचक मुकाबला की संभावना

हैदराबाद : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का छठा मुकाबला मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। आरसीबी ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया है।

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविंद्र जडेजा की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के साथ अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत की।

केकेआर ने सीएसके को छह विकेट से हराया, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आरसीबी की नजर केकेआर को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने की होगी। वहीं केकेआर की कोशिश की टूर्नामेंट में अपना जीत का अभियान जारी रखने की होगी।

आरसीबी के कप्तान के रूप में फाफ डुप्लेसिस ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें केकेआर के खिलाफ इस मैच में अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। फाफ डुप्लेसिस पिछले सीजन केकेआर के खिलाफ फाइनल समेत दो बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

मोहम्मद सिराज ने अपने पिछले 10 आईपीएल मैचों में पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं लिया है। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करने का भरपूर आनंद उठाते हैं। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X