‘भीमला नायक’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया में मचा तूफान

हैदराबाद: तेलुगु राज्यों में अब ‘भीमला नायक’ का चर्चा जोरों पर जारी है। पावरस्टार पवन कल्याण और राणा कॉम्बो में आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म ‘भीमला नायक’ है। सागर के चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म भीमला नायक का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें पवन कल्याण और राणा के डायलॉग्स एक से बढ़कर एक है।

इसमें राणा का डायलॉग ‘नायक..आपके फैंस वेयटिंग कहा हैं’ काफी प्रभावशाली है। साथ ही पवन कल्याण का डायलॉग ‘मैं इस ओर रहा तो ही कानून.. उधर आया तो मुश्किल’ भी तीर की तरह हैं। पवन के किरदार को लेकर मुरली शर्मा के डायलॉग भी अच्छे हैं। राणा के रोल को ज्यादा अहमियत नहीं देने वाले ट्रोलर्स को इस ट्रेलर के साथ मेकर्स ने करारा जवाब दिया। ट्रेलर के जरिए संकेत दिया गया कि पवन और राणा की भूमिका जबरदस्त और एक से बढ़कर एक है। भीमला नायक फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया में तूफान मचा रहा है।

‘भीमला नायक’ में पवन के साथ नित्या मिनन अभिनेत्री हैं। जबकि राणा के साथ संयुक्ता अभिनय कर रही हैं। त्रिविक्रम की पटकथा और संगीत निर्देशक एसएस तमन ने भीमला नायक के संवाद है। यह फिल्म मलयालम सुपरहिट ‘अय्यप्पनुम कोशियुम’ की रीमेक है। फिल्म युनिट को इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 25 फरवरी को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। हिंदी में भी उस दिन मनोरंजन करने के लिए पवन और राणा तैयार हैं।

https://twitter.com/SitharaEnts/status/1495782958292430850?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1495782958292430850%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.v6velugu.com%2Fbheemla-nayak-trailer-storms-social-media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X