केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी कोविड पॉजिटिव, मिलने वालों से किया यह आग्रह

हैदराबाद: केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी कोविड पॉजिटिव पाये गये। रेड्डी को कोरोना लक्षणों के चलते टेस्टिंग किया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसी क्रम में किशन रेड्डी ने ट्विटर पर कहा कि फिलहाल मामूली लक्षणों के अलावा कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है। वह फिलहाल डॉक्टरों के निर्देश पर होम क्वारंटाइन पर है। किशन रेड्डी ने उनसे मिलने वाले सभी लोगों को कोविड टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

इसी क्रम में उस्मानिया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर रविंदर यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुलपति को बुखार और सर्दी जैसे लक्षण दिखाई दिये। इसीलिए बुधवार को कोरोना टेस्ट किया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि कोरोना के लक्षणों के बावजूद प्रोफेसर रविंदर यादव के स्वास्थ्य की कोई समस्या नहीं है। इसी क्रम में वीसी रविंदर यादव ने सुझाव दिया कि हाल ही में जो लोग उनसे मिले हैं वो कोरोना टेस्ट करवाल ले और ओमआइसोलेशन में चले जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X