नया साल दुखद, माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगदड़, 12 लोगों की मौत, PM मोदी का गहरा शोक

हैदराबाद : नये साल के दिन जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के परिसर में श्रद्धालुओं की भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गये। बताया गया है कि भगदड़ त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के परिसर में हुआ है।

मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित खबरों के अनुसार, कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के बाहर 12 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हो गये। हादसा तड़के 2:45 बजे हुई है। एक विवाद के कारण लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे और इसी से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल दत्त और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मीडिया को बताया कि वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में 20 मौत हुई है। अभी मरने वालों की ठीक-ठीक संख्या का पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज गया है। घायलों को नारायण अस्पताल ले जाया गया है। पहले बताया गया था कि छह लोगों की मौत हो गई है।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता वैष्णो देवी मंदिर हादसे पर शोक व्यक़्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”माता वैष्णो देवी मंदर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और मौजूदा हालात की जानकारी ली।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है और घायलों को 50 हज़ार रुपये दिये जाएंगे। वहीं जम्मू कश्मीर सरकार ने मृतक परिवार को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। जबकि घायलों को दो-दो लाख रुपये दिया जाएगा। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X