टॉलीवुड अभिनेता मंचु मनोज कोरोना संक्रमित, ट्वीस्ट पोस्ट में बोले, “आपके आशीर्वाद से ठीक हूं”

हैदराबाद: कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी क्रम में टॉलीवुड अभिनेता मंचु मनोज भी कोरोना संक्रमित हो गये। अभिनेता ने ट्वीट पोस्ट में यह बात कही है। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

साथ ही मनोज ने कहा कि हाल ही में जो उनके संपर्क में आये हैं, वे कोरोना टेस्टिंग करवाले। डॉक्टरों के सुझाव पर सभी प्रकार के एहतियात बरतें।

मेरे स्वास्थ्य के बारे में चिंता न करें। मैं स्वस्थ्य हूं। आपके प्रेम और आशीर्वाद से मैं ठीक हूं। डॉक्टर और नर्स मेरी अच्छी देखभाल कर रहे हैं। इस दौरान मैं डॉक्टर और नर्स के प्रति आभार हूं।

दूसरी ओर मंत्री हरीश राव ने कहा कि तेलंगाना सौ फीसदी पहली खुराक पूरा करने वाला पहला राज्य बन गया है। जबकि दूसरी खुराक का 66 फीसदी पूरा हो गया है। सीएम केसीआर शुरू से ही टीकाकरण पर फोकस करते रहे हैं और खुद जिलाधिशों को गाइड करते आये हैं।

मंत्री हरीश ने कहा कि आशा वर्कर्स और एएनएम घर-घर जाकर टीकाकरण किया हैं। पंचायती राज और नगर निगम के विभाग ने टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़कर भाग लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब टीकों की कमी थी तब अधिकारियों ने मिलकर काम किया। इस समय तेलंगाना में 7,970 टीकाकरण केंद्र काम कर रहे हैं। कुल 2 करोड़ 77 लाख लोगों को पहली खुराक दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X